( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज/नर्मदापुरम से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर मौसम विभाग कार्यालय के कर्मचारियो ने एक बड़ी ही अजीब समस्या के चलते आफिस में ताला लगा दिया है। कर्मचारियो का कहना है कि मौसम विभाग कार्यालय के सामने शरारती तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगता है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अब जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हो जाता वो मौसम के आंकड़े जारी नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि नर्मदापुरम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भवन में ही मौसम विभाग कार्यालय संचालित है लेकिन इसके सामने असामाजिक तत्वों और शराबियों के जमावड़े ने कर्मचारियो की चैन छीन लिया है। कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्रता होती है कर्मचारियों ने विभागीय ग्रुप में इसकी जानकारी दी है और समस्या निराकरण नहीं होने तक मौसम की जानकारी ग्रुप में नहीं देने के साथ ही काम भी बंद कर दिया है।
आरोप है कि मंगलवारा घाट से लगे उत्कृष्ट विद्यालय भवन में शाम होते ही असामाजिक तत्व कर्मचारियों को परेशान करने लगते हैं। हद तो तब हो जाती है जब शराबी आफिस के दरवाजे के सामने बैठकर ही जाम छलकाने लगते हैं और जब कर्मचारी ऐसा नहीं करने पर टोकते हैं तो शराबी बदतमीजी पर उतारु हो जाते हैं। विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके बाद कर्मचारियों ने दफ्तर में ताला जड़ना ही उचित समझा लिहाजा समस्या के हल नहीं होने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More