Categories: Uncategorized

नर्मदापुरम : शादी के बाद प्यार करने सजा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव से निकाला

  • शादीशुदा महिला और पुरुष को हुआ प्यार तो परिवार छोड़कर एक साल पहले गांव से भाग गए थे, होली पर लौटे थे वापस…।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में शादी के बाद प्यार करना एक प्रेमी युगल को महंगा पड़ गया। मामला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विस्थापित ग्राम नई कजरी का है जहां आदिवासी पंचायत ने एक प्रेमी युगल को चप्पल जूते की माला पहनाकर गांव से बाहर करने का निर्णय दिया। दोनों एक साल पहले गांव से भागे थे और होली पर गांव लौटे थे। प्रेमी युगल के लौटने पर चार गांव की सामूहिक पंचायत हुई जिसमें दोनों को बेईज्जत कर गांव से बाहर निकाला गया। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को सोहागपुर पुलिस और प्रशासन की टीम जांच करने गांव पहुंची।

शादीशुदा होकर किया प्यार..

कजरी गांव के रहने वाले एक महिला और एक पुरुष के बीच शादी के बाद प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों के परिवारवालों को उनके संबंधों का पता चला तो दोनों अपने अपने परिवार छोड़कर गांव से भाग गए थे। प्रेमी युवक की पहली पत्नी से दो बेटे हैं दोनों की उम्र 13 ओर 15 साल है। जबकि महिला के एक लड़की और लड़का है। दोनों का परिवार अभी भी गांव में ही रहता है। घर से भागने के एक साल बाद होली पर दोनों वापस गांव लौटे तो आसपास के चार गांव बोरी, साकई, कजरी, बिरजीखापा के ग्रामीण ग्राम कजरी में इकठ्ठा हुए और सामूहिक पंचायत लगाई गई। जिसमें दोनों के सामने शर्त रखी गई कि वो अपने पहले पति-पत्नी के साथ रहने के लिए सहमत हैं तो माफ कर दिया जाएगा।

जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव से बाहर निकाला

प्रेमी जोड़े ने पहले परिवार के साथ रहने से इंकार किया और एक दूसरे का साथ ही रहने की बात कही तो पंचायत ने दोनों को बेईज्जत कर गांव से बाहर निकालने का फैसला सुनाया। इसके बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर प्रेमी जोड़े को गांव से बाहर निकाल दिया गया। पंचायत ने ये भी फैसला सुनाया है कि दोनों का कोई भी ग्रामीण किसी भी तरह से सहयोग नहीं करेगा और अगर कोई सहयोग करेगा तो उसे भी गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा।

सोशल मीडिया से सामने आया मामला

प्रेमी जोड़े को चप्पल जूते की माला पहनाकर गांव से बाहर निकालने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद मंगलवार को सोहागपुर नायब तहसीलदार नीरू जैन पुलिस बल के साथ ग्राम नई कजरी पहुंची और ग्रामीणों से बात की। नायब तहसीलदार ग्रामीणों से बात कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगीं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago