नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की छापेमारीः आगरा लैब भेजे गए 9 नमूने, 2 टीमों ने किराना स्टोर्स से लिए सैंपल।
एन टीवी टाइम
ब्यूरो चीफ
मयंक तिवारी
अयोध्या
अयोध्या में नवरात्रि और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने मिलावट रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह के निर्देश पर जिले की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो टीमों ने 9 खाद्य नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पहली टीम ने मिठाई और तेल के नमूने लिए पहली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी, जयदीप मौर्य, विवेक कुमार मौर्य और नंद किशोर यादव शामिल थे। इस टीम ने कुमारगंज क्षेत्र में संगम किराना स्टोर से सेंधा नमक और रिफाइंड मूंगफली तेल के नमूने लिए। साथ ही दिनेश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया गया। ये सभी नमूने त्योहारी सीजन में ज्यादा उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की श्रेणी में आते हैं। दूसरी टीम ने व्रत में उपयोग होने वाले उत्पाद जांचे दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार साहू, अनूप सिंह, सुमित चौधरी और शरद पाल शामिल थे। इस टीम ने भीखी का पुरवा के एक किराना स्टोर से घी और सेंधा नमक के नमूने लिए। इसके अलावा रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से फलाहारी नमकीन, साबूदाना, सेंधा नमक और मिश्री के नमूने भी एकत्र किए। ये सभी उत्पाद नवरात्रि के दौरान उपभोक्ताओं के बीच सबसे अधिक मांग वाले माने जाते हैं। मानकों पर खरे न उतरने पर होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि सभी 9 नमूने जांच के लिए क्षेत्रीय विश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के समय मिलावट पर सख्ती त्योहारों के दौरान सेंधा नमक, साबूदाना, घी, मिश्री और मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से मिलावट की आशंका भी अधिक रहती है। इसी को देखते हुए खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान तेज किया है ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…
नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए…
नई दिल्ली: 22 अगस्त का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान…
जयपुर: जयपुर के एक स्थानीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक सुरक्षा मंच (CJP) के…