नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. शेख असलम को जशपुर पुलिस ने रायगढ़ से दबोचा, भेजा गया जेल,
एंकर –जशपुर क्षेत्र के एक 48 वर्षीय पिता ने सात नवम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से अपने मोबाईल रिपेयर कराने के लिये निकली थी, जो वापस घर में नहीं आई। नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया है। विवेचना दौरान अपहृता के रायगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा उसे बरामद कर महिला अधिकारी से कथन लिया गया। पूछताछ में अपहृता ने बताई कि रायगढ़ टिकरापारा का मो. शेख असलम उसे झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ रायगढ़ ले गया एवं अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया है। आरोपी को रायगढ़ में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी मो. शेख असलम उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र. 09 रायगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग. के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 22 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जशपुर से अजीत गुप्ता की रिपोर्ट
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More