नीमच : नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ घर से मिली बड़ी खेप, जांच में ऐसा खुलासा कि पुलिस भी चौंक गई

एनटीवी टाइम न्यूज नीमच/ मंदसौर के बाद अब नीमच में भी नकली नोटों का जाल फैलाने की कोशिशें सामने आई हैं। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 500 रुपये के नकली नोटों की 50 हजार रुपये की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस को 4 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि सरजना निवासी ईश्वर खारोल नकली नोट छापकर बाजार में चलाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दबिश दी और आरोपी ईश्वर पिता वर्दीचंद्र खारोल, निवासी ग्राम सरजना को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 हजार रुपये के 500 के फर्जी नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ईश्वर खारोल ने खुलासा किया कि वह अपने साथी सुनील पिता श्यामदास बैरागी, निवासी सरजना के साथ मिलकर घर पर ही नकली नोट छाप रहा था। दोनों मिलकर इन नोटों को बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी ईश्वर खारोल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी सुनील बैरागी की तलाश जारी है। सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम इस गिरोह के संभावित नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी गहनता से जांच कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago