नेपाल में हिंसा के मद्देनज़र बहराइच हाई अलर्ट अन्तर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

नेपाल में हिंसा के मद्देनज़र बहराइच हाई अलर्ट अन्तर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज
बहराइच(Ntv Time)। मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल, शशिभूषण लाल सुशील व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, अमित पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक बहराइच, एडीएम बहराइच के साथ नेपाल में व्याप्त अस्थिरता के मद्देनज़र सीमावर्ती जनपद बहराइच से सटे अन्तर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

इस दौरान कमाण्डेंट 59वीं वाहिनी व कमाण्डेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, एसडीएम नानपारा व मिहीपुरवा, क्षेत्राधिकारी नानपारा के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । सीमा पर मौजूदा सुरक्षा-प्रबन्ध, चेकपोस्ट तथा गश्त-चेकिंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सीमा पर स्थापित समस्त चेकपोस्ट पर सतर्क निगरानी रखने हेतु तथा संदिग्धों की सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया ।

नेपाल राष्ट्र की सीमा से जनपद बहराइच के 05 थानों की सीमा लगती है जहाँ सुरक्षा उपाय प्रभावी रूप से लागू किये गये हैं तथा SSB व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सीमा सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है। साथ ही नेपाल राष्ट्र में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों आदि के माध्यम से उनको सकुशल रेस्क्यू करने तथा जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने हेतु महोदय द्वारा सम्बन्धित समस्त विभागों व सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय बनाये रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर होने के दृष्टिगत निर्देश दिये गये कि पुलिस व SSB के संयुक्त गश्त व चेकिंग को तीव्र किया जाए तथा संदिग्धों की पहचान का सत्यापन किया जाए तथा चेकिंग अभियान को सख्ती से लागू किया जाए, संदेहास्पद स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा जंगल मार्गों, पगडंडियों आदि पर विशेष निगरानी बढ़ायी जाए । स्थानीय थानों को अधिक सक्रियता बरतने हेतु निर्देशित किया गया जिससे किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही या असामान्य गतिविधि को रोका जा सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद में अतिरिक्त फोर्स तैनात गयी है ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी आपात स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके। स्थानीय प्रशासन व सुरक्षा-एजेंसियाँ मिलकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और आसन्न खतरों को निरस्त करने के लिये सतत् निरीक्षण व आवश्यक कदम उठा रही हैं । नागरिकों से अपील की गयी है कि वे शांति बनाए रखें, सुरक्षा-कर्मियों का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नज़दीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

ntvtime

Recent Posts

मुंबई एअर होस्टेस केस: ‘किन्नर’ के वेश में आए जालसाज ने किया दुष्कर्म, 100 CCTV खंगालकर पकड़ा गया आरोपी

मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…

40 minutes ago

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पर धरना: CJP प्रोटेस्ट के घायल कार्यकर्ता के लिए FIR दर्ज कराने पर अड़े

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…

1 hour ago

Modi Chalisa Row: दिल्ली प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ पर भारी बवाल, बिहार में बनेगा ₹112 करोड़ का भव्य मंदिर!

नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…

2 hours ago

Atomberg Technologies IPO: एतम्बर्ग का धमाका! सेबी के पास जमा किए कागजात, ₹450 करोड़ के फ्रेश शेयर से खुलेगी किस्मत; पढ़ें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए…

2 hours ago

22 August History in Hindi: आज ही के दिन हुई थी मद्रास की स्थापना, जानें 22 अगस्त का इतिहास और मुख्य घटनाएं

नई दिल्ली: 22 अगस्त का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान…

2 hours ago

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हमला, स्कूल निरीक्षण के दौरान पथराव और हाथापाई

जयपुर: जयपुर के एक स्थानीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक सुरक्षा मंच (CJP) के…

2 hours ago