( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
सचखंड एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला नौ सितंबर को इटरासी रेलवे स्टेशन से लापता हो गई थी। तीन दिन बाद उसने जेठ को मैसेज भेजकर फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसे गुजरात से बरामद कर लिया है।
एनटीवी टाइम न्यूज/इटरासी रेलवे स्टेशन से लापता हुई महिला का सुराग मिल गया है। वह लुधियाना से पति और सास के साथ लौट रही थी। अचानक इटरासी स्टेशन पर वह नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हो गई। अब महिला गुजरात मिली है। उसने 12 लाख की फिरौती के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली थी। मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, नौ सितंबर को गौरव महाजन, उनकी पत्नी रवीना और मां सचखंड एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। तीनों लुधियाना से भुसावल लौट रहे थे। इटारसी स्टेशन पर जब गौरव की नींद खुली तो रवीना गायब थी। इसके बाद ट्रेन में खलबली मच गई। खोजबीन करने के बाद भी रवीना नहीं मिली। गौरव ने जीआरपी थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
गौरव की शिकायत पर रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा और जीआरपी टीआई संजय चौकसे के नेतृत्व में एक टीम बनाई। जांच के दौरान भोपाल, उज्जैन और इटारसी स्टेशनों पर लगे 75 सीसीटीवी कैमरे को देखे गए। इससे यह जानकारी मिली कि इटारसी स्टेशन पर उतर गई। यहां से भोपाल-उज्जैन होते हुए वह गुजरात पहुंच गई।
वहीं, 12 सितंबर को रवीना ने अपने जेठ सौरभ महाजन के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें रवीना की बंधक जैसी तस्वीर थी। साथ ही 12 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। जेठ को वह मैसेज रवीना के फोन से ही आया।
इसी मैसेज से पुलिस को उसका लोकेशन पता चल गया। 13 सितंबर को पुलिस की टीम रवीना को गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के अमरपुर गांव स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म से बरामद कर लिया। पूछताछ में रवीना ने बताया कि वह ससुराल वालों को परेशान करने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए यह प्लानिंग की थी। पुलिस की टीम ने 14 सितंबर को वहां से उसे लेकर निकल गई है। अब परिजनों को सौंप देगी।
रेल पुलिस ने बताया कि रवीना का एक दो साल का बेटा भी है। वह संभ्रात परिवार से आती है। पुलिस ने उस पर अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है।
वहीं, पुलिस ने रवीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब कोर्ट तय करेगी कि उसे क्या सजा मिलेगी। बीते दिनों एक ऐसा ही मामला भोपाल में भी आया था। कटनी की अर्चना तिवारी चलती ट्रेन से गायब हो गई थी और बाद में वह नेपाल में मिली।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More