Categories: देश

पत्नी और प्रेमी की धमकी सुन भागा पति पहुंचा थाने ‘तुम्हें काटकर मछलियों को खिला देंगे!”- जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खिराजपुर निवासी अब्दुल कादिर ने अपनी पत्नी समर जहां और उसके प्रेमी फरमान पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने यह भी कहा है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है और यह भी कहा गया कि उसके शव को तालाब में फेंका जाएगा ताकि कोई सबूत ना बचे।

15 मार्च 2012 को समर जहां से हुई थी अब्दुल कादिर की शादी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल कादिर की शादी 15 मार्च 2012 को समर जहां से हुई थी और उनके 4 बच्चे हैं। कादिर फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसका भतीजा फरमान अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। पहले तो उसे गांव के लोगों से इस बारे में पता चला और बाद में उसने अपनी पत्नी और फरमान को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

पत्नी और प्रेमी ने दी टुकड़े करके मछलियों को खिलाने की धमकी

कादिर ने कहा कि जब उसने इस पर विरोध किया, तो उसकी पत्नी और फरमान ने मिलकर उसकी पिटाई की और धमकी दी कि इस बार उसे ड्रम में नहीं, बल्कि तालाब में फेंक देंगे और उसके टुकड़े मछलियों को खिला देंगे। इसके अलावा, उसकी पत्नी ने बच्चों को नहर में फेंकने की भी धमकी दी है। कादिर का यह भी कहना है कि उसके पास इस साजिश के कॉल रिकॉर्डिंग्स और गवाहों के बयान मौजूद हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ग्रामीण ने दिए जांच के आदेश

बताया जा रहा है कि कादिर ने इस पूरे मामले की शिकायत डीसीपी ग्रामीण से की, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरादनगर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। इस बीच, कादिर ने प्रशासन से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago