Categories: देश

पत्नी ने मोदी सरकार से लगाई गुहार,अब भी पाकिस्तान के कब्जे में बीएसएफ जवान, सामने आईं तस्वीरें…

  • पीके साव को बुधवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया था। अब तक की जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन साव की तबीयत खराब थी। वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए और सो गए। तभी पाक रेंजर्स आए और पकड़ कर ले गए।

गलती से सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान को पाकिस्तान ने अब तक नहीं लौटाया है। इसके बाद न केवल जवान के परिवार, बल्कि परिवार की भी चिंता बढ़ गई है। परिवार ने मोदी सरकार से अपील कर बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पीके साव को रिहा कराने की मांग की है।

जवान को रिहा कराने की मांग लेकर बीएसएफ के अधिकारी पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तीन फ्लैग मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान अड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने जवाब की तस्वीरें साझा की।

कौन हैं पाकिस्तान की गिरफ्त में बीएसएफ जवान पीके साव… क्यों बड़ा हो सकता है मुद्दा

  • बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पीके साव मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में लगी थी। घटना वाले दिन वे किसानों के साथ ड्यूटी पर थे।
  • पीके साव को पाकिस्तान द्वारा पकड़े जाने की सूचना के बाद उनके परिवार की हालत खराब है। पिता भोलानाथ साव ने सरकार से किसी भी तरह बेटे को तुरंत भारत वापस लाने की मदद की।
  • परिवार यह भी जानना चाहता है कि जवान अभी कहां है और किस स्थिति में है। 40 वर्षीय जवान की पत्नी रजनी साव ने भी रोते हुए केंद्र सरकार से अपने पति की शीघ्र व सुरक्षित रिहाई की अपील की।

पहलगाम आतंकी हमले पर आखिरी पर हुई थी बात: पत्नी

पत्नी रजनी ने बताया कि उनकी पति से आखिरी बार फोन पर मंगलवार रात बात हुई थी। दोनों ने पहलगाम आतंकी हमले पर बात की थी। अगले दिन सुबह खबर आई कि साव को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया है।

रजनी ने कहा कि उनके पति 17 साल से देश सेवा में हैं। उनकी केंद्र सरकार से एक ही विनती है कि किसी भी तरह उनके पति को जल्द व सुरक्षित देश वापस लाया जाए। साव दंपती का एक सात साल का बच्चा है। साव पिछले महीने छुट्टियों में घर आए थे। 31 मार्च को ही वे वापस ड्यूटी पर लौटे थे।

वहीं बीएसएफ जवान के भाई राजेश्वर साव के मुताबिक, हमें बताया गया है कि रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार सभी प्रयास कर रही हैं। हमें उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद है।

पहलगाम हमने ने बना दिया रिहाई को मुश्किल

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, आमतौर पर ऐसे मामले बिना किसी तनाव से सुलझा लिए जाते हैं, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण मुश्किल हो रही है। एक तरह से पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर जवान को भारत के खिलाफ हथियार बनाकर रखना चाहते हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

4 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago