पर्यटन नगरी मांडू में इतिहास और संस्कृति का हुआ अदभुत मिलन

पर्यटन नगरी मांडू में इतिहास और संस्कृति का हुआ अदभुत मिलन

ढोल मांदल पर विदेशी पर्यटक भी भगोरिया मेले में जमकर झूमते हुए नजर आए

राहुल सेन मांडव

विश्व पर्यटक स्थल मांडू में चतुर्भुज श्री राम मंदिर, और अशर्फी महल परिसर में आयोजित भगोरिया मेले में 30 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दल हुए शामिल
पर्यटन नगरी मांडू में इतिहास और संस्कृति का अदभुत मिलन देखने को मिला यहां खामोश पड़ी इमारतो को भी ढोल मांदल की थाप ने जीवंत कर दिया था।चतुर्भुज श्री राम मंदिर,अशर्फी महल परिसर में आयोजित भगोरिया मेले में 30 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दल हुए शामिल।विदेशी पर्यटक भी भगोरिया मेले में जमकर झूमते हुए नजर आए। विभिन्न मंचों से नृत्य दलों का सम्मानित किया गया।

ब्राजील के सैलानियों ने भी भगोरिया में जम कर नृत्य किया

पर्यटन नगरी मांडू में शनिवार को अशर्फी महल चौक में भगोरिया हाट लगा। यहां विदेशी सैलानियों पर आदिवासी संस्कृति का ऐसा रंग चढ़ा कि वह खुद को रोक ना सके और मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। यहां उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने देश के लोगों को यहां की आदिवासी संस्कृति के फोटो भेजे वहीं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूरे परिदृश्य को दिखाया।

मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर पूर्व विधायक पंचीलाल मेडा ने मादल बजाई

भाजपा के मंच से विधायक कालू सिंह ठाकुर, कांग्रेस के मंच से पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा नगर परिषद के मंच से अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गवार, और जनजाति मंच से कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नृत्य दलों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। इधर नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड मांडू थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ नालछा थाना प्रभारी राहुल चौहान आदि पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago