Home मध्य प्रदेश पीथमपुर : पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, हनुमान चालीसा का पाठहिन्दू स्वाभिमान परिषद...

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, हनुमान चालीसा का पाठहिन्दू स्वाभिमान परिषद ने खाटू श्याम मंदिर में किया आयोजन

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर शनि देव प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद हो गए थे।

शाम 7 बजे तृतीय हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। इसके बाद, शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में हिन्दू स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत और प्रदेश महासचिव दुर्गेश मगरदे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज का युवा और सनातन समाज अपनी संस्कृति और सभ्यता को छोड़कर विदेशी संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है, जिसे हिंदुत्व के लिए खतरा बताया गया।

परिषद ने वेलेंटाइन डे जैसी पश्चिमी संस्कृति का विरोध किया। संगठन का आरोप था कि यह युवाओं को पथभ्रष्ट कर रही है और धर्मांतरण का कारण बन सकती है, जिससे हिंदुओंसंगठन ने हिंदुओं से एकजुट होकर ऐसी गतिविधियों का विरोध करने और सनातन धर्म के योद्धाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और जय हिंद के नारों के साथ हुआ।

का पतन निश्चित है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version