प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक गोमती साय
पत्थलगांव। जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम दोकड़ा के मंगल भवन में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आयोजित सुशासन सप्ताह शिविर में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुई।
पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार कार्यरत है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए हमारे मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रशासन को गांव में भेजा है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष रवि यादव के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्तागण, वरिष्ठ बंधु एवं माता बहने उपस्थित रही।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…