बच्ची के साथ 4 साल तक दुष्कर्म, छाती पर ब्लेड से लिखा ‘I Love You’; दरिंदे की करतूत सुनकर सहमे लोग

Rajasthan: बच्ची के साथ 4 साल तक दुष्कर्म, छाती पर ब्लेड से लिखा ‘I Love You’; दरिंदे की करतूत सुनकर सहमे लोगदीपक तिवारी
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक ने 12 साल की बच्ची के साथ लगातार चार साल तक दुष्कर्म किया और फिर ब्लेड से उसकी छाती पर ‘आई लव यू’ लिख दिया। लगातार शारीरिक शोषण और मानसिक यातनाओं से पीड़ित बच्ची कुछ समय पहले मानसिक अवसादग्रस्त हो गई।

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने बयान में बताया कि 2016 में उसका परिचय शक्ति सिंह नामक युवक से हुआ था। शक्ति सिंह पहली बार उसको स्कूल से घर छोड़ने के बहाने सूनसान घर में ले गया और दुष्कर्म किया। वहां पर अश्लील वीडियो भी बना लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। चार साल तक लगातार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के नियम चार के तहत मनोचिकित्सकों से दुष्कर्म ट्रॉमा सिंड्रोम जांच करवाई। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची और उसके स्वजन समाज में बदनामी के भय से शांत थे। परिवार के सदस्यों ने बच्ची का इलाज कई चिकित्सकों से करवाया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चार महीने पहले बच्ची ने जयपुर के सरकारी अस्पताल में एक चिकित्सक को खुद के साथ हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

तब चिकित्सक ने माता-पिता को बच्ची को मनोचिकित्सक के पास जाने और साथ ही कानूनी सलाह लेने की बात कही। चिकित्सक की सलाह पर स्वजन ने 13 नवंबर, 2024 को आरोपित शक्ति सिंह के खिलाफ जयपुर के झोटवाड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

गिरोह बनाकर रेप का भी मामला

कुछ दिन पहले राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने और ब्लैकमेल कर उन्हें कलमा पढ़ने व रोजा रखने के लिए दबाव बनाया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, गिरोह के लोग नाबालिग लड़कियों को खिलौने और मोबाईल आदि उपहार में देकर उन्हें प्रलोभन देते थे और फिर दबाव बनाकर देह शोषण करते थे। शारीरिक शोषण के लिए एक-दूसरे की सहेलियों से मिलवाने का दबाव भी बनाया जाता था।

ntvtime

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

17 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

29 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

40 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago