बड़वारा : बिलायत कला में नियम विरुद्ध शराब दुकान का संचालन, ग्रामीणों ने जताया विरोध

( संवाददाता मोहम्मद एजाज )

बड़वारा:- कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला ग्राम में संचालित एक शासकीय शराब दुकान इन दिनों ग्रामीणों के तीव्र विरोध का सामना कर रही है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह शराब दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग 43 और एक राज्यमार्ग के ठीक मध्य में स्थित है, जो कि सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का सरासर उल्लंघन है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रचलित नियमों के स्पष्ट प्रावधान हैं कि किसी भी शराब की दुकान का संचालन राष्ट्रीय राजमार्ग से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। हालांकि, विलायत कला में स्थित यह दुकान इन नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। अवध लाल यादव के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़वारा तहसील कार्यालय पहुंचे और कटनी कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विलायत कला ग्राम में स्थित शराब दुकान नियम विरुद्ध तरीके से चलाई जा रही है। दुकान की एक तरफ जहां व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 43 गुजरता है, वहीं दूसरी तरफ एक राज्य मार्ग स्थित है। ग्रामीणों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि इस स्थान पर पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की दुखद मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे और दुकान का निरीक्षण कर इसे अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, जो नियमों के अनुरूप हो। ग्रामीणों ने कहा मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करेंगे। इस दौरान उनकी रही उपस्थित संतोष चौधरी,अवध यादव, राहुल विजय, कैलाश कोल, ताहिर अंसारी, राजा सिंह, सोनू,जगेन्द्र कोल, पंकज यादव, दीपक चौधरी आदि।

इनका कहना

सूचना प्राप्त हुई है जांच कराई जाएगी, जो भी तत्व सामने आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कटनी एसडीएम, प्रदीप मिश्रा

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

53 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

9 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

10 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

11 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

14 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

15 hours ago