( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
मध्यप्रदेश के दतिया के एक होटल में बार डांसर के साथ दो पुलिसकर्मियों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है. वीडियो वायरल होने पर जिले के पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा भी एक्शन में आए और वीडियो दिख रहे ASI और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि जिले के जिन-जिन होटल में ऐसी शिकायतें आ रही हैं वहां सघन जांच अभियान चलाया जाए और ऐसे होटल्स के लाइसेंस निरस्त किए जाएं.
एनटीवी टाइम न्यूज/मध्यप्रदेश के दतिया के एक होटल में बार डांसर के साथ दो पुलिसकर्मियों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है. वीडियो वायरल होने पर जिले के पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा भी एक्शन में आए और वीडियो दिख रहे ASI और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि जिले के जिन-जिन होटल में ऐसी शिकायतें आ रही हैं वहां सघन जांच अभियान चलाया जाए और ऐसे होटल्स के लाइसेंस निरस्त किए जाएं.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई संजीव गौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे दो महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक कांस्टेबल राहुल भी है. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल राहुल की बर्थ-डे के मौके पर ये पार्टी आयोजित किया गया था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में ASI संजीव और कांस्टेबल के साथ कुछ और लोग भी हैं जो फिल्मी गीतों पर दो बार बालाओं के साथ डांस कर रहे हैं. वायरल वीडियो में जो गाना बज रहा है, उसके बोल हैं—अपनों का मनाना है, जरा देर लगेगी. वीडियो में देखने से ऐसा लगता है कि वे नशे में भी हैं. पुलिसकर्मियों का ये वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
उधर मामला संज्ञान में आने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कप्तान का कहना है कि इस तरह के आचरण से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है. इससे जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचती है. उन्होंने निर्देश दिया है कि पुलिस की अलग-अलग टीम शहर के होटलों में सघन तलाशी अभियान चलाए. जहां इस तरह के अनैतिक कार्यों की जानकारी मिलती है उन पर एक्शन लें और ऐसे होटलों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More