बाल संरक्षण, बाल अपराधों की रोकथाम एवं उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु बाल कल्याण अधिकारियों एवं उनके सहायकों को पोक्सो एक्ट, बालकों के देखरेख व संरक्षण के संबंध दिया गया प्रशिक्षण-

भोपल
बाल संरक्षण, बाल अपराधों की रोकथाम एवं उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु बाल कल्याण अधिकारियों एवं उनके सहायकों को पोक्सो एक्ट, बालकों के देखरेख व संरक्षण के संबंध दिया गया प्रशिक्षण-

सतेंद्र जैन ब्यूरो रिपोर्टर

बाल संरक्षण, बाल अपराधों की रोकथाम, पोक्सो एक्ट तथा उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कमिश्नर कार्यालय सभागार में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों एवं उनके सहायकों को जे0जे0 बोर्ड सदस्य डॉ. कृपा शंकर चौबे द्वारा बाल संरक्षण हेतु कानूनी प्रावधानों, बाल अपराधों की रोकथाम, पोक्सो एक्ट के नवीन प्रावधानों, बालको के अधिकारों, घटना में प्रयुक्त सामग्री की जपती तथा उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गयाl साथ ही ADOP श्रीमती मनीषा पटेल ने विधिक प्रावधानों तथा अनुसंधान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा बाल अधिकारों के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उक्त प्रशिक्षण डीसीपी मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मंजुलता खत्री की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिसमें समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों एवं उनके सहायकों समेत लगभग 80 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे l

कार्यशाला में डीसीपी श्रीमति श्रद्धा तिवारी ने सारगर्भित एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि महिला व बाल अपराधों को रोकना एवं उनकी सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिक एवं मूल दायित्व होना चाहिए। एक अच्छे कुशल अनुसंधान अधिकारी का परिचय देते हुए विवेचना के दौरान पीड़ित के अधिकारो के तहत आवश्यक मदद व शासकीय अनुदान एवं पुनर्वास इत्यादि में सार्थक सहयोग देना चाहिए, साथ ही विवेचना के दौरान भरे जाने वाले सभी फॉर्म एवं प्रक्रिया का पूर्ण ज्ञान होना जरुरी है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

5 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

13 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

23 minutes ago

मुंबई एअर होस्टेस केस: ‘किन्नर’ के वेश में आए जालसाज ने किया दुष्कर्म, 100 CCTV खंगालकर पकड़ा गया आरोपी

मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…

1 hour ago

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पर धरना: CJP प्रोटेस्ट के घायल कार्यकर्ता के लिए FIR दर्ज कराने पर अड़े

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…

2 hours ago