डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की पहल पर शनिवार को भिलगढ़ा डैम पर जिला स्तरीय अधिकारियों का एक अनौपचारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में सभी अधिकारियों ने कार्य की व्यस्तता से अलग हल्का-फुल्का समय बिताया और आपसी संवाद को बढ़ाने वाली गतिविधियों में भाग लिया।
इस अवसर पर खेलकूद, समूह चर्चा और टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज़ के माध्यम से अधिकारियों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में सहयोग और समन्वय को और बेहतर बनाना था।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने कहा कि ऐसे अवसर टीम के बीच विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। जब अधिकारी आपस में बेहतर समझ रखते हैं, तो नतीजे भी बेहतर आते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए धन्यवाद भी दिया।
अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन मानसिक ताजगी के साथ-साथ टीम में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की इच्छा जताई।
अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला, एसडीम ईश्वर वर्मा, रामबाबू देवांगन, सुश्री भारती मरावी, डिप्टी कलेक्टर बैद्यनाथ वासनिक, समस्त विभाग प्रमुख समस्त जनपद सीईओ समस्त तहसीलदार एवं जिले की अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More