बीजापुर : पुलिस ने 6 नक्सलियों को पकड़ा, हत्या, अपहरण समेत कई घटनाओं में थे शामिल

गिरफ्तार नक्सलियों में रमेश मिच्चा ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य, राकेश वाचम, ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य, बाजू वाचम मिलिशिया सदस्य शामिल है।

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी नक्सली हत्या, अपहरण और आगजनी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बेदरे थाना व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की संयुक्त कार्रवाई में एडकापल्ली क्षेत्र से ग्रामीण के अपहरण और हत्या के मामले में फरार तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में रमेश मिच्चा ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य, राकेश वाचम, ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य, बाजू वाचम मिलिशिया सदस्य शामिल है।

अभियान में पुलिस को मिली सफलता

वहीं, भैरमगढ़ थाना और डीआरजी की संयुक्त टीम जब चिहका क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तब ओडसा घुड़साकल स्टॉप डेम निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी और कर्मचारियों से मारपीट करने की घटना में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में लालू भोगामी, ईश्वर कुपाल, रतीराम जुर्री सभी मिलिशिया सदस्य शामिल है।

नक्सलियों के खिलाफ स्थायी वारंट लंबित है

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ भैरमगढ़ थाना में स्थायी वारंट लंबित था। सभी आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

29 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

50 minutes ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

1 hour ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago