आंध्र प्रदेश में बापटला जिले के संथामगुलुरु गांवव के बाहरी इलाके में बुधवारों ने बदमाशों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े वीरास्वामी रेड्डी और उनके बेटे प्रशांत रेड्डी पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में निवासरत थे। उनके अपने व्यापारिक साझेदारों से मतभेद हो गए थे और चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश होने के लिए वे दोनों बेंगलुरु से यहां आए थे।
पिता-पुत्र एक होटल से दोपहर का भोजन करने के बाद बाहर आ रहे थे, तभी कुछ बदमाश उन्हें एक कार में बिठाकर संथामगुलुरु गांव के बाहरी इलाके में ले गए और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में गद्दाम अनिल रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी बादाम माधव रेड्डी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कारर्वाई कर रही है।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…