बेतुल : सावधान! मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे की उंगलियां उड़ीं, हाथ तक फ्रैक्चर हो गया, हालत गंभीर

मोबाइल की बैटरी से खेलते समय बच्चे के हाथ में ऐसा धमाका हुआ कि, चपेट में आईं उसकी 3 उंगलियां पूरी तरह छतिग्रस्त हो गईं। हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में छात्र का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

वैसे से तो आज के दिनों में मोबाइल या इंटरनेट के बिना लगभग किसी भी व्यक्ति के सरल जीवन की कल्पना संभव नहीं है, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो आए दिन मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों की मानसिक और शारिरिक समस्याओं से जुड़ी जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। लेकिन, इससे अलग इलेक्ट्रिक डिवाइस मोबाइल के और भी खतरनाक पहलू हैं। इसकी बानगी सामने आई मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से, जहां स्कूल में मोबाइल की बैटरी फटने से एक छात्र के हाथ की 3 उंगलियां उड़ गईं।

ये हैरान कर देने वाला हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले मच्छी गांव की प्राथमिक शाला में हुआ है। बताया जा रहा है कि, छात्र को स्कूल के रास्ते में मोबाइल की पुरानी बैटरी पड़ी मिली थी। उसने वो बैटरी उठा ली और स्कूल पहुंचकर खेलते-खेलते वायर जोड़ने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिसने आसपास मौजूद हर किसी को सन्न कर दिया।

उंगलियां तो उड़ी हीं, हाथ तक फ्रैक्चर हो गया

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, बैटरी हाथ में होने के कारण छात्र की एक साथ तीन उंगलियों के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं, हाथ में फ्रैक्चर तक आ गया। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। स्टाफ और ग्रामीण बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

हो जाएं सावधान

फिलहाल, जिला अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की उंगलियां नहीं बचाई जा सकी है। लेकिन, ये घटना एक चेतावनी है कि मोबाइल बैटरियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खासकर बच्चों को दूर रखने का अलर्ट दे रही है और बयां कर रही है कि, थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

11 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago