Categories: Uncategorized

बैगा विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में आज कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में बैगा विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, डीएफओ श्री पुनीत सोनकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता, श्री रामप्रसाद तेकाम, एसडीएम डिंडोरी सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष केंद्रीय सहायता मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए स्वीकृत 49.41 लाख रुपये की कार्य योजना की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2012-13 और 2014 में प्राप्त 29.20 लाख रुपये की राशि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति और वित्तीय वर्ष 2014-15 में हुए नलकूप कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने सुझाव दिया कि बैगा विकास अभिकरण के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के लिए हाइड्रा, क्रेन जैसी बड़ी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो और बैगा समुदाय के लोगों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

14 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

29 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

42 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

53 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago