( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )
मुलताई। नगर के बैतूल रोड पर स्थित आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी में पुलिस को गश्त के दौरान रोड के किनारे युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस युवक को सरकारी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक सुनील सरियाम ने बताया शुक्रवार रात आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रोड के डिवाइडर के पास एक बाइक खड़ी दिखी और कुछ ही दूरी पर एक युवक अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ था। उसे आवाज देकर जागने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा तो युवक को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर में ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के निवासियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मृत युवक और बाइक की फोटो शेयर हुई। तो ड्रीमलैंड सिटी निवासी कमल सोलंकी ने फोटो देखने के बाद युवक की पहचान अपने छोटे साले कविराज गढ़ेकर बतौर की। कमल सोलंकी ने बताया साला कविराज पिता मुन्नाजी गढ़ेकर 29 साल निवासी ग्राम जंबाड़ी शुक्रवार रात में उनके घर पर आया था।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More