भंडारा में कपड़े की लॉन्ड्री में मिला ‘खजाना’, 5 करोड़ कैश जब्त; 10 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: भंडारा में कपड़े की लॉन्ड्री में मिला ‘खजाना’, 5 करोड़ कैश जब्त; 10 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के एक कपड़े की लॉन्ड्री से 5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना मंगलवार को हुई थी, जब पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध नकदी को जब्त किया.

पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मंगलवार को दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए भंडारा जिले के एसपी नूरुल हसन ने बताया कि यह नकदी एक कॉरपोरेट बैंक की तुमसर शाखा से लाई गई थी. इस रकम को एक इंटर स्टेट गिरोह द्वारा धोखाधड़ी से निकाला गया था. बैंक अधिकारियों, विशेष रूप से शाखा प्रबंधक गौरीशंकर धोकचंद्र और संचालन प्रमुख विशाल ठाकुर पर आरोप है कि वे मनी लांड्रिंग में शामिल थे.

बैंक अधिकारियों की भी भूमिका

इन लोगों ने आम जनता का पैसा निकालकर इसे लॉन्ड्री में जमा करवा दिया. इसके बाद इन पैसों को राज्य से बाहर के गिरोह को सौंपा जाना था. पुलिस के मुताबिक, यह नकदी एक इंटर स्टेट मनी लांड्रिंग स्कीम का हिस्सा थी, जिसके तहत छत्तीसगढ़ और गोंदिया में पैसे दोगुना करने का काम किया जा रहा था. यह गिरोह आम जनता के पैसों को लेकर उन्हें डबल करने का लालच देता था, और इस धोखाधड़ी में बैंक अधिकारियों की भी भूमिका थी.

ईडी और आरबीआई भी करेंगी जांच

आरोपी बैंक अधिकारियों ने इस पैसे को लॉन्ड्री में रखा, जहां से इसे अन्य ठिकानों पर भेजा जाना था. संगठित अपराध के इस मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी दे दी गई है. इन एजेंसियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे मामला और भी जटिल हो सकता है. भंडारा पुलिस ने मामले के खुलासे के बाद कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रैकेट में शामिल लॉन्ड्री मालिक गिरफ्तार

नकदी जब्त होने के बाद, पुलिस ने यह भी बताया कि इस रैकेट में शामिल एक लॉन्ड्री मालिक भी हिरासत में लिया गया है. यह छापेमारी एक गुप्त सूचना पर की गई थी, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस नकदी का लेन-देन लॉन्ड्री से किया जाएगा. जब पुलिस ने छापेमारी की, तो 5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का मानना ​​है कि यह गिरोह कई राज्यों में मनी लांड्रिंग का काम कर रहा था, और इस मामले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago