सिटी रिपोर्टर अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट
भरतपुर में इस साल का सबसे ज्यादा घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण शहर और बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी महज 10 से 20 मीटर तक रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई। लोग लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। कोहरे के कारण बढ़ी गलन ने लोगों की कपकपी छुड़ा दी।
लोग सर्दी दूर करने के कारण अलाप का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती हुई सर्दी वे कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। कल घने कोहरे के बाद दोपहर में करीब 12 बजे धूप निकली। धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत महसूस हुई। शाम को ठंडी हवा के कारण सर्दी का एहसास हुआ। रात 10 बजे से शहर और बाहरी इलाकों में घना कोहरा छा गया।
कोहरे के कारण ट्रेन का टाइम टेबल भी प्रभावित हो गया है वहीं बस भी समय से अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहीं है। इस साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई थी। मकर संक्रांति तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश की भी चेतावनी दी हुई है।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…