भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी भाजपा कार्यालय पर हुई

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी भाजपा कार्यालय पर हुई

निर्वाचन पर्यवेक्षक सुधीर गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा को पसंदीदा तीन-तीन नाम दिये

राहुल सेन मांडव

धार। संगठन पर्व वर्ष 2024 के अंतर्गत जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए राय शुमारी 26 दिसंबर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें संगठन चुनाव पर्यवेक्षक मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता और जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से पहुंचे इस दौरान एक कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम जिले के विधायक नीना वर्मा और कालू सिंह ठाकुर मंचासीन रहे।
जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी सभी अपेक्षित गण ने अपने पसंदीदा तीन-तीन नाम एक पर्ची में लिखकर जिला निर्वाचन अधिकारी को बंद कमरे में दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राय शुमारी के लिए विभिन्न अपेक्षित श्रेणियां बनाई है जिसमें वर्तमान सांसद और पूर्व सांसद वर्तमान विधायक पूर्व विधायक वर्तमान जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 भाजपा प्रत्याशी पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिले में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि गण समेत कुल 85 भाजपा नेता व पदाधिकारी राय शुमारी में शामिल हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

36 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 hours ago