📢 बड़ी राजनीतिक खबर लखनऊ से –
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज अहम बैठक!
लखनऊ:
भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में होने जा रही है। यह बैठक उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर बेहद निर्णायक मानी जा रही है।
बैठक में प्रदेश भर के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे और भाजपा का संगठनात्मक नेतृत्व कैसा होगा, इस पर गहन मंथन किया जाएगा।
🗣️ सूत्रों के मुताबिक,
भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। संगठन में उनके अनुभव और ओबीसी वर्ग में प्रभाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
📌 आपको बता दें कि भाजपा की सरकार बनने से पहले केशव प्रसाद मौर्य ही प्रदेश अध्यक्ष थे। अगर उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो उन्हें डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।
🔍 माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा संगठन की कमान मिलेगी या भाजपा कोई नया चेहरा सामने लाएगी?
📍NTV Time इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। जुड़ें रहें हमारे साथ और पाएं हर अपडेट सबसे पहले।
NtvTime लखीमपुर से जिला ब्यूरोचीफ शुभ्रांशु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More