भारत- नेपाल सीमा पर चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखो की कीमत
नित्यानंद तत्व विचार: मोहम्मद फिरोज
रूपईडीहा/बहराइच। भारत- नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के पास चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थाने की पुलिस भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक यतींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला के साथ वह रूपईडीहा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन और आईसीपी मार्ग पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान रात 12.10 बजे विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया गया। वहीं सुबह चार बजे दो लोग दिखे। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस को सीज कर दिया गया है। जबकि कोतवाली देहात के शाहपुर जोत हठीला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र महमूद हसन और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के करीम गांव निवासी हवलदार खान पुत्र अमीन खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More