भिंड : शादी के बाद ससुराल की जगह परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पति 3 घंटे करता रहा इंतजार

मध्यप्रदेश के भिण्ड में मायके में पति के साथ सात फेरे लेकर एक दुल्हन ससुराल न जाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। हाथ में कंगन बांधे पति व ससुराल वाले परीक्षा केंद्र के बाहर तीन घंटे दुल्हन का इंतजार करते रहे…पढें पूरी खबर।

मध्यप्रदेश के भिण्ड में मायके में पति के साथ सात फेरे लेकर एक दुल्हन(Unique Wedding in Bhind) ससुराल न जाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। हाथ में कंगन बांधे पति व ससुराल वाले परीक्षा केंद्र के बाहर तीन घंटे दुल्हन का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म हुई तब पति अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, जहां परिवार ने आगे की रश्में निभाईं।

घूंघट में पेपर देने पहुंची दुल्हन

दरअसल रौन के चंदावली नंबर एक में रहने वाली 18 वर्षीय कृष्णा नोरोजी राजनीतिक शास्त्र से 12वीं कर रही हैं। कृष्णा की शादी सोने का पुरा निवासी अजय जारौलिया से तय हुई थी। रविवार को विवाह(Unique Wedding in Bhind) की सभी रश्में हुईं। सोमवार को कृष्णा की विदाई के साथ ही ऊमरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेपर भी था। पति अजय ने अपनी पत्नी को पहले विदा कराया और सीधे परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचे। घूंघट में केंद्र तक पहुंची कृष्णा तीन घंटे में पेपर पूरा करके अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गई।

रौन के चंदावली नंबर एक में रहने वाली 18 वर्षीय कृष्णा नोरोजी राजनीतिक शास्त्र से 12वीं कर रही हैं। कृष्णा की शादी सोने का पुरा निवासी अजय जारौलिया से तय हुई थी। रविवार को विवाह की सभी रश्में हुईं। कृष्णा ने समाज के लिए एक मिशाल पेश की। पंचशील शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति ने नव दंपती को इस कार्य के लिए सम्मानित किया।

समाजसेवियों ने किया समानित

शिक्षा के प्रति कृष्णा और उसके पति का झुकाव देखकर पंचशील शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने दोनों नव दंपती को सम्मानित किया। संगठन के राघवेंद्र सिंह ने कहा शिक्षा से ही श्रेष्ठ जीवन संभव है। वहीं कृष्णा ने बताया कि शादी के बाद उसकी आगे पढ़ने की इच्छा है। इस पर पति अजय ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

13 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

25 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

36 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago