भोपाल : एमपी हाईकोर्ट की निगरानी में होगा सहारा की बेशकीमती जमीनों का सौदा

Sahara Group Valuable Land Deal: जनवरी में शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने शुरू की थी जांच, लेकिन जमीन को औने-पौने दामों में बेचने के गड़बड़झाले का नहीं निकला कोई नतीजा, हाईकोर्ट ने ईडी से मांगी केस डायरी

MP High Court on Sahara Land Deal: सहारा की 310 एकड़ बेशकीमती जमीन का औने-पौने दाम में सौदा करने के मामले की जांच अब हाईकोर्ट के निगरानी में होगी। इसके लिए शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू से केस डायरी और अब तक की कार्रवाई पर शपथ-पत्र भी मांगा है। सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

पहले शिकायत, फिर जांच, नहीं निकला नतीजा, मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा

जनवरी में शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू जांच शुरू की, पर ठोस नतीजा नहीं आया तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा। इस गड़बड़झाले में ईडी भी सक्रिय हो गई है। ईडी ने सहारा समूह व जुड़ी संस्थाओं पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सहारा के अध्यक्ष की मुख्य प्रबंधन टीम के कार्यकारी निदेशक अनिल अब्राहम सहित एक अन्य शामिल हैं। ईओडब्ल्यू भी पहले अब्राहम से पूछताछ कर चुकी है। बताते हैं, भोपाल, कटनी, जबलपुर की जमीन का सौदा औने-पौने दामों में अब्राहम की जानकारी में रहते हुए हुआ।

भोपाल-जबलपुर, कटनी में बिकी 310 एकड़ जमीन

सहारा समूह की करीब 1000 करोड़ की 310 एकड़ जमीन का सौदा कुछ करोड़ में ही किया गया। भोपाल की 110 एकड़ जमीन का 48 करोड़, जबलपुर की 100 एकड़ जमीन का 20 तो कटनी की 100 एकड़ जमीन का 22 करोड़ में सौदा किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जमीन बिक्री का पैसा सेबी-सहारा के संयुक्त खाते में जमा करना था। लेकिन ऐसा नहीं किया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago