Categories: Uncategorized

भोपाल : विधानसभा में सरकार से सवाल- ‘और कितना कर्ज में डुबाएंगे?’, भाजपा विधायक ने दिया जवाब

  • सामान्य चर्चा के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस ने सवाल किया कि सरकार, प्रदेश की जनता को कर्ज में कितना डुबोएगी। इस पर सरकार ने जवाब दिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का पांचवां दिन भी सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। सामान्य चर्चा के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस ने सवाल किया कि सरकार, प्रदेश की जनता को कर्ज में कितना डुबोएगी। इस पर सरकार ने जवाब दिया है।

तीन दिवसीय अवकाश के बाद शुरू हुए विधानसभा सत्र के पांचवें दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में मंडला नक्सली एनकाउंटर सौरभ शर्मा, भोपाल में संचालित लाल बसों के संचालन समेत कई मुद्दों पर गरमागर्मी देखने को मिली।

कांग्रेस का सवाल

इसके बाद बजट पर सामान्य चर्चा शुरू की गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा कि, 2024-25 और 2025-26 के राजकोषीय घांटे में 25 फीसद का अंतर है। सरकार मध्य प्रदेश की जनता को कितना कर्ज में डुबोएगी? कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा था कि, विभागवार बजट में कुछ नहीं मिला है।

अब स्थिति में बदलाव आया

वहीं, बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जिस गांव में सड़कें नहीं होती थीं, वहां 15-15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। 15 फीसदी तक लोग कुंवारे रह जाते थे, जिनके गांव में पानी और सड़क की व्यवस्था नहीं रहती थी, उस घर में बेटियां देने से लोग कतराते थे। लेकिन अब स्थिति में बदलाव आया है।

जल जीवन मिशन में करोड़ा का प्रावधान

गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 17,136 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अब घर-घर में नल से पानी मिलने लगा है। इन गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago