मंडीदीप : पत्नी के प्रेमी को पहले घर बुलाया, फिर की जन्मदिन की पार्टी, बाद में तलवार से कर दी बेरहमी से हत्या

Crime News: आरोपित भरत अहिरवार ने दीपक कुशवाहा को अपना जन्मदिन मनाने के लिए सुनयोजित तरीके से घर बुलाया, केक काटा, मांस मदिरा की पार्टी हुई। आरोपित ने मृतक को अत्यधिक शराब का सेवन कराकर उसे तलवार से बड़ी बेरहमी से काट डाला। जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई।

मंडीदीप। शहर के उप नगर सतलापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को जन्मदिन मनाने घर बुलाया। केक काटने के बाद शराब-कबाब की पार्टी भी हुई, इस दौरान आरोपित ने मृतक को खूब शराब पिलाई, वहां नशे में आपस में वाद-विवाद भी हुआ, उसके बाद पति ने चरित्र शंका के आधार पर पत्नी के प्रेमी को तलवार से कई प्राण घातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित ने अपने साडू को घर बुलाया, वह अपने एक साथी के साथ पहुंचा वहां का मंजर देखकर वो घबरा गया।

पत्नी के प्रेमी की कर दी हत्या

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित भरत अहिरवार ने दीपक कुशवाहा को अपना जन्मदिन मनाने के लिए सुनयोजित तरीके से घर बुलाया, केक काटा, मांस मदिरा की पार्टी हुई। आरोपित ने मृतक को अत्यधिक शराब का सेवन कराकर उसे तलवार से बड़ी बेरहमी से काट डाला। जब मृतक के प्राण पखेरू उड़ गए, तब आरोपित ने अपने साडू को फोन लगाकर बुलाया। घर का मंजर देखकर यह कहते हुए घर से बाहर चला गया कि मेरे साथ दोस्त आया है, उसे छोड़कर आता हूं।

आरोपी के साडू ने पुलिस को दी सूचना

आरोपी के साडू ने बाहर निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी तुरंत दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच आरोपित को साडू पर शंका हुई तो शव को टैंक में डालकर फरार होने की जुगत में था, इस दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव को बाहर निकाला तो तलवार के लगभग एक दर्जन घाव मृतक के शरीर पर थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों के हवाले कर दिया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago