मंदसौर : कार रोककर परिवार को उतारा और मंदसौर के डॉक्टर को साथ ले गए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी

  • मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक चौंकाने वाली घटना घटी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रतापढ़, राजस्थान के अधिकारियों ने डॉ. डीडी संगतानी को उनकी कार सहित अपने साथ ले गए। यह घटना तब हुई जब डॉ. संगतानी अपने परिवार के साथ नालछा माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में बुधवार सुबह 11 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रतापगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी डॉ. डीडी संगतानी को कार सहित ले गए। शहर के कैलाश मार्ग पर उनकी कार (एमपी 09 डीयू 4509) को रोका गया था। इसके बाद उन्हें साथ में ले गए। इधर परिवार वालों ने उनके अपहरण का आरोप लगाया।

मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद परिवार वालों से चर्चा कर रहे हैं। सिंधी समाजजन पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डॉ. संगतानी अपने परिवार के साथ नालछा माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने उनकी कार को रोक लिया। महिलाओं सहित अन्य लोगों को गाड़ी से उतरने को कहा। इसके बाद डॉक्टर को कार सहित अपने साथ में ले गए। इस घटना के बाद परिवार के लोग बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने डॉक्टर को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

इधर… अफीम तस्कर को चार वर्ष का सश्रम कारावास

अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ने अफीम की तस्करी करने के मामले में एक आरोपित को चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा ने बताया कि 3 जून 2017 को मल्हारगढ़ थाने में पदस्थ सउनि नवनीत गोस्वामी ने महू-नीमच राजमार्ग पर नई कृषि मंडी के वहां नाकाबंदी की।

तभी मंदसौर की तरफ से मोटरसाइकिल एमपी 44 एमडी 0486 पर आ रहे 28 वर्षीय मनीष पुत्र प्रकाश जाट निवासी बुगलिया तथा पीछे हाथ में थैली लिए बैठे राजू पुत्र हमीद अजमेरी निवासी अचेरा को रोका। थैली की तलाशी लेने पर एक किलो अफीम मिली। पुलिस ने अफीम जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों के पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना में समस्त अनुसंधान पूर्ण कर अभियुक्त मनीष और राजू के विरुद्ध अभियोग पत्र सक्षम विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान प्रकरण में अभियोजन द्वारा रखे तथ्यों एवं तर्कों से सहमत होकर न्यायाधीश ने आरोपित मनीष जाट को अफीम तस्करी के अपराध में दोषी पाते हुए चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई, साथ ही एवं 25,000 रुपये का अर्थदंड दिया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago