Categories: Uncategorized

मजदूर ताउम्र मजदूर ही रहता है , मालिक नही बन पाता

कविता तो नही लिख पाएंगे , कुछ बिखरे हुए शब्द उन मजदूरों भावना प्रकट जरूर लिखने के माध्यम से कर सकता हूं पत्रकार सतेंद्र जैन ✍🏻

देखा मैने शहर को बसते हुए

बहुत सारी मंजिले एक के ऊपर एक खड़ी थी , मगर

उन्हे थामे रखने के लिए , बहुत से मजदूरों ने अपनी खुशियां

उन आकाश को छूती मंजिलों की नीव में रख छोड़ी थी ,

नीव को मजबूती देता है , नीव का पत्थर , अब तक यही सुना था

लेकिन राज ये आज ही जाना के ,

उस नीव के पत्थर को भी थामे रखता है ,

मजदूर का फ़ौलादी कलेजा , जिसका स्पंदन उस इमारत

में सकारात्मक ऊर्जा को हर पल हर घड़ी बनाए रखता है

मजदूर का फ़ौलादी कलेजा ,

जो उसने अपने मासूम बच्चों की चन्द खुशियों के लिए

उस नीव के पत्थर के नीचे रख छोड़ा है , ताकि

उसके बच्चो को दो वक्त को वो रोटियां मिल सके , जो

हम छोड़ देते है , अपनी थाली में यूंही , यह कहकर की अब

और नही खा सकते ।

देखा मैने भवनों को बनते हुए , रेत , सीमेंट , पत्थर और गारे

के मिश्रण से तैयार होते हुए , लेकिन एक मजदूर ने बताया के

इस मिश्रण को मजबूती दी मेरे शरीर से बहे ,

पसीने और लहू ने ,

आपने सिर्फ पैसा लगाया है , साहब

लेकिन हमने अपनी संवेदनाएं और भावनाएं लगा दी है ,

इस भवन को तैयार करने में ,

आप खाली हाथ घर चले जाए , तो कोई बात नही , लेकिन

हम अगर खाली हाथ घर जायेगे , तो हमारा परिवार भूखा सोएगा

रात को उठके मुन्ना रोएगा ।

उसके रोने से लोगो की नींद में खलल पड़ेगा , लेकिन

वो यह कभी नहीं जानना चाहेंगे के , आधी रात मुन्ना क्यूं रोया??

क्युकी इस दुनियां को जीतने के लिए , उन्होंने अपने शरीर की

संवेदनाओं और भावनाओं के तार काफी पहले काट दिए है ।

हम मजदूर है , नित नई इमारतें बनायेगे , लेकिन साहब जी ,

कभी एक कमरा भी उन इमारतों का हम , अपने और अपने

परिवार के लिए खरीद नही पाएंगे ,

इन इमारतों , भवनों , होटलों , घरों की नीव में रखी हुई है

हमारे नगे , भूखे बच्चो की इच्छाएं ,

वहा नीव के पत्थर के पास , इन मासूम बच्चों की किताबे

रखी हुए है ,

यह बच्चे चाह कर भी पढ़ नही पाएंगे , साहब

कौन इन्हे पढ़ाएगा , जीवन का कहकहरा ,

यह क्या जाने किन किताबो को पढ़कर कोई वकील बनता है

यह तो वो बदनसीब है , साहब

जिनका मुकदमा भी कोई वकील नही लड़ना चाहेगा

यह नही जानते , साहब , के किस किताब को कंठस्थ करके

चार्टेड एकाउंटेंट बना जाता है ,

इनकी उंगलियों पर ही इनका हिसाब किताब चलता रहेगा

यह मासूम नही जानते की किन किताबो को पढ़कर ,

योग्य डॉक्टर बना जाता है ,

यह तो उन लोगो में शामिल है , साहब ,

जिनके शरीर को लगा रोग , बिना इलाज व दवा के , इन्हे अपने

साथ ही लेकर जाएगा ।

उस नीव के पत्थर पर कभी कान लगाना , साहब

आपको सुनाई देगी , हमारे सपनो के टूटने की आवाजे ,

पैरो में पहनी हुई टूटी हुई चप्पलों की आवाजे

यह मासूम मेरी ही तरह , कभी सूट और बूट नही पहन पाएंगे

हां , मामूली सी गलती होने पर ,

सूट बूट पहने सभ्य और पढ़े लिखे लोगो की गालियां , और लात

जरूर खायेगे ।

भूखे है ना जनाब , तो जो कुछ मिलता वही खा लेते ।

उस नीव के पत्थर के पास , आपको मिलेगे हमारी आंखों से

बहे आसू ,

उन आसुओं में हमारी जिन्दगी डूबी हुई मिलेगी आपको , साहब

हो सके तो हमारी जिन्दगी पर कोई किताब लिखना , साहब

शायद आपकी किताब पढ़कर कुछ लोगो का जमीर जाग जाए

हमको हमारा वाजिब हक मिल जाए

कभी तो वक्त आएगा , साहब

जब मजदूर भी मालिक बन पाएगा , उन कल कारखानों का

उन होटलों व भवनों व घरों का , जिन्हे उसने अपनी मेहनत से

खड़ा किया है , तैयार किया है ।

दुआ कीजियेगा जनाब , सुना है आपकी दुआ फल जाती है ।

मजदूर को तनखाह नही , दिहाड़ी मिलती है , साहब

दिन ढलते ढलते , दिहाड़ी खर्चों में निपट जाती है , और

अंधेरी रात बाकी रह जाती है ,

एक काली अंधेरी स्याह रात , जिसका सवेरा नही आता ।।

जिसका सवेरा नही आता ,

मजदूर ताउम्र मजदूर ही रहता है , मालिक नही बन पाता

मालिक नही बन पाता

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

25 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

58 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

1 hour ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago