पन्ना के Ajeet Kumar Mishra बने टॉपर और बने Deputy Collector. गुना की Monika Dhakad पहली बार में बनी DSP, वहीं कई युवाओं को मिला Janpad CEO बनने का मौका.
एनटीवी टाइम न्यूज/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 8 नवंबर 2025 की रात को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है. एमपीपीएससी परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा (Ajeet Kumar Mishra) ने टॉप किया है. वे वर्तमान में मैहर में नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) के रूप में पदस्थ हैं. अब उनका चयन डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर हुआ है.
एमपीपीएससी 2023 में दूसरा स्थान भूपेश चौहान और यशपाल स्वर्णकार ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इनका चयन मध्य प्रदेश सरकार में डिप्टी कलेक्ट पद पर हुआ है. डिप्टी कलेक्टर के अलावा अनेक अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी और जनपद पंचायत सीईओ के पद पर भी हुआ. आइए डालते उन चेहरों पर जिनकी हाथ में भविष्य में मध्य प्रदेश प्रशासन व कानून व्यवस्था की बागडोर होगी.
राज्य सेवा परीक्षा के जरिए चयनित डिप्टी कलेक्टरों (Deputy Collectors) की सूची इस प्रकार है.
इस बार एमपीपीएससी में कई युवाओं ने DSP (Deputy Superintendent of Police) बनने का सपना साकार किया है. इनमें गुना की मोनिका धाकड़ (Monika Dhakad) का चयन पहले ही प्रयास में हुआ है.
इस परीक्षा में कई उम्मीदवारों का चयन जनपद पंचायत सीईओ (Janpad Panchayat CEO) पद के लिए भी हुआ है.
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा 229 पदों के लिए आयोजित की गई थी. इनमें से 197 पदों पर चयन हुआ, जबकि 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए खाली रह गए. मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी और उसका परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था. चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच संपन्न हुए.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More