‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाती रही यास्मीन, कुत्तों ने नहीं छोड़ा जिंदा… बच्ची की मौत से सदमे में पूरा परिवार

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फैजी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और नगर पालिका की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

क्या हुआ था हादसे के दिन?

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना फैजी कॉलोनी की है। यहां रहने वाली गुलशन नाम की महिला अपनी 5 साल की बेटी यास्मीन के साथ दूध लेने के लिए गई थीं। दूध लेकर लौटते समय गुलशन आगे निकल गईं और यास्मीन थोड़ी पीछे रह गई। तभी अचानक 10-12 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने यास्मीन को कई जगह से नोच डाला और खींचते हुए दूर ले गए। बच्ची दर्द से चिल्लाती रही लेकिन आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद कर सके। थोड़ी देर बाद एक राहगीर ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा और शोर मचाया। तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को सीएचसी अस्पताल लेकर गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

लोगों में आक्रोश, नगर पालिका पर गंभीर आरोप

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका को इलाके में बढ़ती कुत्तों की संख्या को लेकर शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब इस दर्दनाक हादसे के बाद लोग डरे हुए हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ की जाए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago