Categories: Uncategorized

‘महाकाल लोक की तरह जगमगाए ओंकारेश्वर धाम, सिंहस्थ से पहले पूरा होगा काम’

  • अब प्रदेश सरकार महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक बनाने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी।

CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर(Mahakaleshwar Temple) में महाकाल लोक बनने के बाद से यहां लाखों की संख्या में भक्त पहुंचने लगे हैं। प्रदेश सरकार महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर लोक (Omkareshwar Lok) बना रही है।

इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने दी। मंगलवार को ओंकारेश्वर में नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पहले सीएम ने एक वीडियो अपने एक्स पर शेयर किया, जिसमें ओंकारेश्वर लोक बनाने की बात कही है।

महाकाल लोक की तर्ज पर ओंकारेश्वर धाम

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सीएम(CM Mohan Yadav) ने लिखा- सिंहस्थ-2028 तक ओंकारेश्वर धाम भी बाबा महाकाल की नगरी की तरह जगमगाए। हम उसके लिए कार्य कर रहे हैं, आज मैं ओंकारेश्वर जा रहा हूँ! प्रदेश में इस तरह के विकास कार्यों को गति देने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने पर्याप्त धनराशि का प्रबन्ध किया है।

समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन

मंगलवार को सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थें। इस कार्यक्रम की तस्वीरे शेयर करते हुए सीएम ने लिखा कि, ‘आज ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी महाराज की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की और गुरुजी महाराज का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago