एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे। PTI से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार समेत 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
अजित पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे, ताकि वे जिला परिषद के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकें। विमान में उनके अलावा उनकी टीम के 6 अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी इसके पीछे जिम्मेदार थी।
विमान बारामती एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती रेस्क्यू रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे से पहला शव बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी और स्थानीय राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।
इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें डिप्टी सीएम अजित पवार और उनकी टीम शामिल थी। प्रशासन और राहत दल इस बात की जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More