इंदौर 4 जनवरी लसूरिया थाना क्षेत्र में महिला ने पति को प्रेमिका के साथ एक कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सपना हाडा की रिपोर्ट पर पति लोकेंद्र हाडा और उसकी कठिन प्रेमिका ऋतु के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धारा में केस दर्ज किया। सपना ने बताया कि उसकी शादी नागदा में हुई थी कुछ समय पहले उसके पति लोकेंद्र काम के सिलसिले में स्कीम नंबर 136 में आकर रहने लगे।
सपना को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है और किसी अन्य युति के साथ संपर्क में है। यहां जाने के लिए वह अपने भाई और बहन के साथ इंदौर पहुंची। लोकेंद्र के कमरे पर पहुंचने पर उसने रितु नाम की युति को अंदर देखा। सपना ने जब पति से युति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उसकी दोस्त है इसके बाद लोकेंद्र ने सपना से पूछा कि वह यहां क्यों आई और उसे पता किसने दिया। सपना लोकेंद्र पर नाराज हुई तो गुस्साए लोकेंद्र ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सपना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पति और ऋतु के खिलाफ भी मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कराया।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…