मादक पदार्थ की तस्करी में फरार इनामी बदमाश देवास से गिरफ्तार
इंदौर/पीथमपुर। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार एक इनामी बदमाश को पीथमपुर पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया। इसका एक साथी 8 माह पहले पकड़ा गया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना पीथमपुर सेक्टर-1 पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम जाकिर पिता शबीर हुसैन निवासी ममन टोला देवास है। यह अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में पुलिस को करीब 8 माह पहले चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत गठित टीम ने गत 3 अप्रैल 2024 को घेराबंदी कर आरोपी जिबरान कुरैशी, जाफर कुरैशी को 5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा था। इनसे बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी। इस प्रकरण में आरोपी जाकिर फरार चल रहा था। निरीक्षक ओपी अहीर ने बताया कि पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गत रात देवास बस स्टैंड पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…
तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…
मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…