मुरैना : कोचिंग नहीं अय्याशी का अड्डा, संचालक के मोबाइल में मिले कई MMS

  • कोचिंग क्लास में संचालक ने लगा रखे थे हिडन कैमरे, ‘अभी इंसानियत’ के नाम से नाम बदलकर कोचिंग चला रहा था असलम खान…।

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक कोचिंग क्लास से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोचिंग को संचालक ने अपनी अय्याशी का अड्डा बनाया हुआ था। वो कोचिंग में पढ़ने आने वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाता था और कोचिंग में लगे हिडन कैमरों के जरिए उनके वीडियो बना लेता था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। कोचिंग संचालक विशेष वर्ग का है और आरोप है कि वो हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।

कोचिंग सेंटर को बनाया अय्याशी का अड्डा

मुरैना के जीवाजीगंज थाना इलाके में संचालित ‘अभी इंसानियत’ कोचिंग क्लास का हैरान कर देने वाला सच सामने आया है। कोचिंग संचालक को पकड़कर जब हिंदू संगठनों ने पुलिस के हवाले किया तो उसके काले कारनामे सामने आए। कोचिंग संचालक के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं जिनमें वो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। सभी वीडियो कोचिंग के ही हैं, एक वीडियो तो 3 मई का है जिसमें आरोपी कोचिंग के अंदर गद्दे पर युवती के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है।

नाम बदलकर चला रहा था कोचिंग

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कोचिंग संचालक का असली नाम असलम खान है जो कि नाम बदलकर अभी इंसानियत के नाम से करीब एक साल से कोचिंग चला रहा था। इतना ही नहीं कुछ युवतियों को वो अपना नाम अभी इंसानियन, किसी को अभी राजपूत तो किसी को अभी चौहान बताता था। हिंदू संगठन के जो कार्यकर्ता आरोपी असलम खान को पकड़कर लाए थे उनका ये भी आरोप है कि आरोपी युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किसी को भेजता था। शक है कि वो किसी ऐसे संगठन से जुड़ा है जो हिंदू युवतियों को निशाना बनाता है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

सीएसपी दीपाली चंदौरिया का कहना है कि – पुलिस को सामाजिक संगठनों ने सूचना दी कि अभी इंसानियत कंप्यूटर सेंटर संचालक ने सेंटर पर हिडन कैमरे लगाए हैं। सेंटर पर छात्राओं से अश्लील हरकत करता है, उसके वीडियो बनाता है। उसका एक सहयोगी भी पकड़ा गया है। जांच कर रहे हैं कि कुल कितनी लड़कियों के साथ ऐसी हरकत हुई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

14 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

29 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

41 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

52 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago