मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यह घटना मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सिरोही गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को रजक परिवार की बकरी कुशवाहा परिवार के घर में चली गई थी। बकरी को पकड़ने के लिए रजक परिवार के कुछ लोग कुशवाहा परिवार के मकान की छत पर चले गए थे। इसी बात को लेकर यह विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।
इस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। वीरेंद्र कुशवाहा, गोलू कुशवाहा और सोनाराम कुशवाहा घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। देवगढ़ थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…