मुलताई पुलिस द्वारा दो जुआ फड़ से सात जुआरी गिरफ्तार

जिला बैतूल

रिपोर्टर ✍️ अविनाश तायवाड़े

मुलताई। दिनांक 22.02.25 को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नरखेड़ में शेरगढ़ रोड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के उपरांत थाना मुलताई पुलिस द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

प्रथम जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी:

  1. विशाल पिता गंगाधर सोलंकी, निवासी धाबला
  2. लक्ष्मण पिता झालोक्या नायक, निवासी पट्टन
  3. रवि पिता गुणवंत मुदाफले, निवासी धाबला
  4. मोहम्मद सोहेब पिता मोहम्मद रफिक, निवासी मुलताई

इस फड़ से कुल ₹10,970 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

द्वितीय जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी:

  1. गोपाल पिता भीमा पाटिल, निवासी देवभिलाई
  2. दशवीर पिता जीवनसिंह सिसोदिया, निवासी मोही
  3. सुमित पिता मारोती दौड़के, निवासी रमली आमला

इस फड़ से कुल ₹2,690 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुख्य भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, आरक्षक नरेंद्र कुशवाह, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक संजीत जाट एवं ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago