मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला की पूरी करतूत सामने आ गई है। पुलिस ने पूरा घटनाक्रम पता लगा लिया है कि किस तरह मुस्कान ने लंदन से लौटने के बाद पति को कोफ्ते की सब्जी में नींद की गोलियां मिलकर सुलाया और फिर चाकू से हत्या कर दी।
पुलिस ने पूरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों (महिला और उसके प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मेरठ हत्याकांड की पूरी कहानी… प्यार में धोखा, फिर खौफनाक मर्डर
हत्या के बाद शिमला चले गए
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान शिमला चले गए। लौटने पर मुस्कान की बेटी पीहू पापा से वीडियो कॉल पर बात करने की जिद करने लगी। इसके बाद मुस्कान टूट गई। उसने अपनी मां और पिता को हत्याकांड की जानकारी दी। मां-पिता थाने गए और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ में पति की हत्या कर शव के चार टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से सील करने वाली मुस्कान की मां ने कहा कि दामाद सौरभ तो मुस्कान से अंधा प्यार करता था लेकिन हमारी लड़की ही बदतमीज निकली। मुस्कान व उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अच्छा होता कि वह पैदा ही नहीं होती। अब सौरभ की निशानी समझकर पीहू की अच्छी परवरिश करेंगे।
मुस्कान के लिए परिवार, नौकरी और संपत्ति छोड़ दी थी
मुस्कान की मां कविता ने बताया कि मुस्कान के लिए सौरभ ने अपनी नौकरी और परिवार के साथ ही करोड़ों की संपत्ति छोड़ दी थी। उसके बाद भी मेरी बेटी बदतमीज निकली और बेहद प्यार करने वाले पति को छोड़ साहिल के चक्कर में पड़ गई। उसने मुस्कान को नशे का आदी बना दिया।’
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More