दीपक तिवारी
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. जिले की सबसे बड़ी सीमेंट फैक्ट्री में डीजल टैंक अचानक ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में मौके पर मौजूद 3 कर्मचारी घायल हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घायलों को इलाज के लिए मैहर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से सभी को सतना रेफर किया गया है.
मीडिया की फैक्ट्री में जाने पर रोक
मामला सीमेंट प्लांट के अंदर का है. आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर फैक्ट्री प्रबंधन ने मीडिया कर्मियों की फैक्ट्री के अंदर जाने पर रोक लगा दी है. मामले की जानकारी मिलते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. पूरे मामले में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है.
वेल्डिंग से निकली चिंगारी टैंक पर गिरी
दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री के अंदर खड़े खाली डीजल के टैंकर में एक कर्मचारी द्वारा उसमें वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान अचानक वेल्डिंग की चिंगारी डीजल टैंकर के टैंक में पड़ गई. फिर क्या था देखते ही देखते पल भर में डीजल टैंकर ब्लास्ट हो गया. गनीमत रही की डीजल का टैंकर खाली था, वरना एक ऐसा हादसा होता जिसकी कल्पना कर पाना बमुश्किल होता.
तीन मजदूर घायल, इलाज जारी
इस मामले में एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि, ”गुरुवार दोपहर को मैहर में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. कुछ लोग वेल्डिंग का काम कर रहे थे, पास में डीजल टैंक था. डीजल टैंक में गैस के कारण ब्लास्ट होने से तीन लोग घायल हो गए. एक की स्थिति गंभीर है, दो लोग सामान्य हैं. कंपनी द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था. हमारी टीम मौके पर पहुंची है और उन लोगों से बातचीत करेंगे, तब स्थिति स्पष्ट होगी.”
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…