रतलाम में चोरों का आतंक,घंटे में दूसरी बार डाका,चोरों को पसंद आया खास घर

रतलाम: रतलाम में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां अज्ञात चोरों को एक घर इतना पसंद आया कि 24 घंटे में ही दो बार उस घर पर पहुंच कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. रतलाम के कस्तूरबा नगर स्थित गली नंबर 6 में अनाज व्यापारी मनीष सोमानी के यहां सोमवार रात को लाखों रुपए की नगदी और सोने के आभूषणों की चोरी हुई थी. इसके बाद मंगलवार को घर के परिसर में रखी हुई स्कूटी भी अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए.

पहले कैश और ज्वेलरी चुराई, फिर स्कूटी

रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र का यह मामला है. फरियादी मनीष सोमानी के घर पर अज्ञात चोरों ने सोमवार रात 1 लाख 70 हजार नगद और 1 लाख 35 हजार के सोने के आभूषण चुरा लिए थे. मंगलवार को फरियादी मनीष सोमानी ने इसकी शिकायत औद्योगिक थाना रतलाम पर की थी. इसके बाद मनीष सोमानी बाजार से नए ताले लेकर आए और घर में ताला डालकर अपने गांव नायन चले गए. बुधवार सुबह फिर उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. जब वह गांव से वापस लौटे तो घर के पोर्च में रखी सुजुकी एक्सेस स्कूटी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए. घर का सामान एक बार फिर बिखरा हुआ पड़ा था.

रतलाम में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

सीसीटीवी में कैद चोर

फरियादी मनीष सोमानी ने बताया कि, ”घर के पोर्च में बाइक व एक्सेस स्कूटी रखी थी. बाइक की चॉबी वह अपने साथ ले गए थे और स्कूटी की चॉबी घर में ही रखी थी. चोरों ने घर में घुसकर उनकी स्कूटी चुरा ली. उसके बाद वह दोबारा औद्योगिक थाने पर शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे.” सीएसपी सत्येंद्र घंगोरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. सीएसपी सत्येंद्र घंगोरिया का कहना है कि, ”आसपास के सीसीटीवी कैमरा में संदिग्ध लोगों की गतिविधि कैद हुई है. इसके आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है.”

रतलाम में चोरों का आतंक जारी

बहरहाल, चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है. वहीं, बीते कुछ दिनों में हुई चोरी की वारदातों के मामले में रतलाम पुलिस को कोई बड़ी सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है. औद्योगिक थाना पुलिस ने दूसरी बार चोरी होने के बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

34 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

2 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

6 hours ago