रेप के विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में किया सुसाइड
इंदौर 26 दिसंबर रेप के विचाराधीन कैदी मैं बड़े अस्पताल बाथरूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह सेंट्रल जेल में बंद था और पिछले दिनों उपचार के लिए बड़े अस्पताल लाया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी का नाम महेंद्र 30 साल निवासी नयागांव है।
सयोगितागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र ने कैदी वार्ड के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। ए करने के लिए उसे लटका हुआ देखा और गार्ड को सूचना दी इसके बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक महेंद्र के खिलाफ रेप का केस महिला ने दर्ज कराया था। 16 नवंबर को सेंट्रल जेल भेजा गया था। महेंद्र को हर्निया की बीमारी थी जिसके चलते उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत में उसे ट्राम सेंटर में भर्ती किया गया था फिर उसे कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।
सयोगितागंज थाने के सहायक उप निरीक्षक नूर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गले पर फांसी के निशान देख पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की और सेंट्रल जेल के अधिकारियों को सूचित किया।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…