रॉयल्टी बताओ हाईवे से धड़ाधड़ गुजर रहे ट्रकों को जीतू पटवारी देने लगे हाथ,रुकवाकर कागज जांचे तो आ गया गुस्सा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

जीतू पटवारी रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में वह उमरिया के बांधवगढ़ जाते वक्त शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलौंद पहुंचे। जहां उन्होंने माइनिंग ऑफिसर की तरह रेत की गाड़ियों पर चढ़कर उनके कागजात की जांच की।

एनटीवी टाइम न्यूज शहडोल/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा से उमरिया के बांधवगढ़ जाते वक्त शहडोल जिले के देवलोंद पहुचे। यहां उन्होंने रेत से भरे ट्रक रोक कर उनके कागजात जांचे और देवलोंद के अस्पताल पहुंच कर अस्पताल की अव्यवस्था देखी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने ट्रक रुकवाए। गाड़ी पर चढ़कर कागजों की जांच भी की। जीतू पटवारी का यह अंदाज देखकर लोग भी आश्चर्य में पड़ गए।

रेत की टीपी और रॉयल्टी चेक की

जीतू पटवारी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रास्ते मे रेत से लदी हाइवा गाड़ियों को रुकवाया और सीधे गाड़ी पर चढ़कर रेत की टीपी और रॉयल्टी की जांच की। चौंकाने वाली बात यह रही कि रॉयल्टी पर्चियों पर न तारीख दर्ज थी, न ही समय। पटवारी ने सवाल उठाया कि बिना समय और तारीख के ये रॉयल्टी आखिर किस वैधता की हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस सरकार में माफिया बेखौफ सक्रिय हैं और प्रदेश सरकार पूरी तरह माफियाओं के हवाले हो गई है।

सीएम से करेंगे बात

रेत की गाड़ियों की जांच के बाद पटवारी ने कहा यहां हर तरफ माफिया है । रेत माफिया, शराब माफिया और अन्य माफिया। सरकार जनता के बजाय अब माफियाओं के इशारे पर चल रही है। मैं खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस मामले पर बात करूंगा।

अस्पताल पहुंच किया निरीक्षण

रेत गाड़ियों के निरीक्षण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अचानक देवलौंद अस्पताल भी पहुंचे। अस्पताल की अव्यवस्था देखकर वे भड़क गए। मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था न पाकर उन्होंने सीधे स्टाफ को फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago