रोजगार मेले का आयोजन 19 सितंबर को भोपाल मे होगा
ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 19 सितंबर 2025 को प्रातः 11.00 बजे से आई.ए.एस. यूनिवर्सिटी रातीबड़, भोपाल में किया जा रहा है जिसमें 15 मल्टिनेशनल कंपनियां शामिल होंगी। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण - पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 19 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें। जिला रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, नवभारत फोर्टीलाईजर, एन.आई.आई.टी,युनो प्रा., मेन रिल ग्लोबल, फिडम एम्पलायबिलिटी अकाडमी,नीवा हेल्थ लाईफ इंश्योंरेंस, शिव शक्ति, स्विीगी प्रा.लि भोपाल,यूनिवर्सल प्रा.,पुखराज हेल्थ, लघु वित्त एवं इंडो नौकरी डांट कॉम कंपनियां सम्मिलित होंगी।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…
तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…