रोडवेज बस ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को रौंदा, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े, 2 घंटे तक रहा जाम

सिटी रिपोर्टर अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट

रोडवेज बस ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को रौंदा, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े, 2 घंटे तक रहा जाम

भरतपुर शहर के अटल बंद थाना इलाके के हीरादास बस स्टैंड के बाहर एक व्यक्ति को रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति का सिर बस के आगे के पहिये से बुरी तरह कुचल गया। शव के सिर से मांस निकलकर सड़क पर फैल गया। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जाम लगा दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश कर 2 घंटे के बाद जाम को खुलवाया।

मृतक मुस्ताक खान (58 साल) निवासी आनंद नगर कॉलोनी के बड़े बेटे बंटी ने बताया कि उनका परिवार एक मकान में किराए पर रहता है। बंटी पेंटिंग का काम करता है। उसके पिता मुस्ताक खान प्राइवेट बसों में सवारियां लाने का काम करते थे। आज सुबह 11 बजे मुस्ताक खान भरतपुर बस स्टैंड के बाहर सवारियों को इकट्ठा कर रहे थे। वह रोडवेज के बाहर डिवाइडर पर खड़े थे। इस दौरान एक अलवर डिपो की बस बस स्टैंड से निकली। कुम्हेर गेट की जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ा तभी मुस्ताक खान बस चपेट में आ गए। बस के आगे का पहिया मुस्ताक खान के सिर पर चढ़ गया। उनका सिर बस के पहिए से बुरी तरह कुचल गया। जिससे उनके सिर से मांस के टुकड़ें निकलकर सड़क पर फैल गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमें इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हम सभी मौके पर पहुंचे और बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शव को सड़क से नहीं उठाया। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया।

मुस्ताक खान के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा बंटी 33 साल पेंटिंग का काम करता है। राजा 30 साल AC, फ्रीज, कूलर का मेकेनिक है। सबसे छोटी लड़की छज्जों 24 साल पढ़ाई कर रही है। प्रशिक्षु आईएएस राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। हमने कहा कि मृतक के सभी दस्तावेज जमा करें। जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही शव के पोस्टमार्टम के लिए बोला है। जिससे यातायात प्रभावित न हो। शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

54 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago