लखीमपुर रोडवेज बस स्टेशन को जल्द मिलेगा नया ठिकाना।

लखीमपुर रोडवेज बस स्टेशन को जल्द मिलेगा नया ठिकाना।

शुभांशु श्रीवास्तव

डीएम-एसपी ने रोडवेज बस अड्डे के लिए देखे कई स्थल, पूरी होगी लोगो की मुराद।

लखीमपुर खीरी 28 फरवरी। वर्ष 2025 के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा लिए पांच संकल्पों में एक “लखीमपुर डिपाे को नया ठिकाना” प्रदान करने के संकल्प को साकार किए जाने के उद्देश्य से जमीन पर प्रयास शुरू किए गए।

इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह, अंकित तिवारी, एआरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी, सीओ (सिटी) रमेश कुमार तिवारी, एआरएम (रोडवेज) गीता सिंह, ईओ संजय कुमार संग परिवहन निगम की बसों के ठहराव और आवागमन सुगमता और जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बस स्टेशन के लिए गोला रोड सहित कई चिन्हित स्थल देखें। इन स्थलों पर खड़े होकर रोडवेज बस स्टेशन के लिहाज से सभी जरूरी बिंदुओं पर अफसरों संग मंथन किया।

बताते चलें कि वर्तमान में परिवहन निगम बस अड्डा शहर के बीचोबीच संचालित है। परिसर में बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। जगह की कमी के कारण यात्री सुविधाओं का भी अभाव है। बसें सड़क पर खड़ी होने से जाम की स्थिति बनती है। समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विकास के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए संकल्प और पहल पर बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। डिपो के पास वर्कशॉप न होने की वजह से सिर्फ अनुबंधित बसें ही संचालित होती है। परिवहन निगम की कोई बस लखीमपुर डिपो में नहीं है।

इससे पहले डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने मेला मैदान बस अड्डे पहुंचकर बस यूनियन द्वारा संचालित परमिट प्राप्त प्राइवेट बसों से शहर के अंदर प्रभावित होने वाली यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों, बस यूनियन के पदाधिकारियो से वार्ता की। उन्होंने बसों के संचालन, आवागमन से आम जनमानस को होने वाले असुविधाओं को दूर करने के लिए गहन मंथन किया।

ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

11 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago